आगरा। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना के लिए वकीलों का मंडलीय सम्मेलन गुरुवार दोपहर 12:30 बजे से दीवानी स्थित सभागार में शुरू होगा। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि आगरा और अलीगढ़ के वकीलों का सम्मेलन होगा। इसमें दिल्ली प्रदर्शन की तिथि घोषित करने के के साथ ही रणनीति पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को नजरअंदाज करके केंद्र सरकार ने आगरा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। गुरुवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य भी नहीं करेंगे। अनुशासन समिति को सक्रिय कर दिया गया है।