फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन कालेज से जुड़े पेपर लीक के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले के अलावा अब आल इंडिया पीजी एग्जाम पेपर लीक मामले में भी एसएन कालेज के दामन पर दाग लग रहे हैं। 2011 में आल इंडिया पीजी एग्जाम का पेपर लीक हो गया था। इसमें एसएन मेडिकल कालेज के पूर्व छात्र डा. महीपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। छात्र बिजनौर का रहने वाला था और एसएन से रेडियोलोजी में पीजी (एमडी) कर रहा था। महीपाल अभी तक जेल में हैं। सीबीआई ने एसएन मेडिकल कालेज से इसका विवरण मांगा था। कालेज प्रशासन ने डा. महीपाल के शैक्षणिक दस्तावेज, प्रमाण पत्र के अलावा उसके द्वारा हस्तलिखित नोट्स (पढ़ाई संबंधी) सीबीआई को उपलब्ध करा दिए हैं। प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि छात्र ने एसएन कालेज में महज दो दिन ही क्लास अटेंड की थी, उससे जुड़े सभी रिकार्ड सीबीआई को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें