आगरा। गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज ने जनपदीय बालिका नेहरू प्रतियोगिता अपने नाम की। फाइनल में उसने बीडी जैन इंटर कालेज को 3-2 से मात दी। शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। फाइनल में गोपीचंद की ओर से पायल ने तेजतर्रार दो गोल और एश्वर्या ने एक गोल दाग टीम को विजयी बनाया। बीडी जैन कालेज की ओर से रोमी और अर्चना ने एक-एक गोल किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में गोपीचंद शिवहरे कालेज ने जॉय हैरिस इंटर कालेज को 3-0 से मात दी। बीडी जैन कालेज ने मुरारीलाल गर्ल्स इंटर कालेज को 2-0 से हराया। निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, नितिन सक्सेना, प्रशांत शुक्ला और अजीत सिंह रहे। विजेताओं को जिला क्रीड़ा प्रभारी राजेश गुप्ता और संजय नेहरू ने ट्राफी प्रदान की। आयोजन में बच्चू सिंह चाहर, केपी सिंह यादव, रीता, पूनम गुप्ता, ज्योति सोनी, स्नेहलता शर्मा रहे।