फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई के लिए मिले कपड़ा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महावीर नाले की सफाई की मांग को लेकर आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अध्यक्ष टीएन अग्रवाल की अगुवाई में नगर आयुक्त से मिला। व्यापारियों ने नगर आयुक्त को 10 सालोें से बारिश में नाले के बैक मारने से हो रहे नुकसान से अवगत कराया। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि मानसून में रोशन मोहल्ला में व्यापारियों की दुकानों में 5 से 10 फुट पानी भर जाता है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। नाले से अतिक्रमण हटाने और जेसीबी मशीनों से सफाई की मांग की गई। क्षेत्रीय पार्षद हाजी बिलाल और प्रतुल भार्गव का कहना था कि नगर आयुक्त अपनी टीम के साथ नाले का हाल देखें और फिर सफाई कराएं। प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मी नारायण गोयल, सुशील गोयल, संजय अग्रवाल, महेश खंडेलवाल, संजय मित्तल, संजीव गुप्ता, विश्नू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें