फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस को अवैध वसूली करते डीएम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यमुना किनारे रोड के वाटर वर्क्स चौराहे पर वाहनों से अवैध वसूली पर जिलाधिकारी ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। जिलाधिकारी गुरुवार को यमुना किनारे मार्ग पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने नो एंट्री एरिया में जीवनी मंडी मार्ग पर चार ट्रक को जाते देखा। वाहनों को रोक कर पूछा तो चालकों ने बताया कि उन्हें पुलिस ने जाने की अनुमति दी है। इस पर उन्होंने वाटर वर्क्स चौराहे पर तैनात टीएसआई अखिलेश कुमार और ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार से पूछताछ की। मौके पर ही उन्होंने दोनों को लाइन हाजिर किए जाने का आदेश लिखकर दे दिया। डीएम जुहेर बिन सगीर ने बताया कि नो एंट्री एरिया में ट्रकों के जाने से यातायात बाधित होने और जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें