आगरा। आगरा से गोवर्धन की परिक्रमा के लिए भक्त मंडली महानगर, आगरा की ओर निशुल्क बस सोमवार को हाथी घाट से रवाना हुई। उद्घाटन नीतेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। समाजसेवी बांकेलाल माहेश्वरी ने सभी भक्तों का फूलों से स्वागत किया। मंडली के रमन अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा प्रतिमाह चलाई जाएगी। इस मौके पर राम बाबू शर्मा, सुरेश चंद गर्ग, विवेक गर्ग, चंद्र मोहन बंसल आदि।