कासगंज। महिला के फोन पर खुद को एलआईसी एजेंट बताकर उसे बातों में लगाया और खाता नंबर पासवर्ड जानकर खाते से 99 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस में मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी।गंजडुंडवारा निवासी पूजा के मोबाइल फोन पर 17 मार्च एक कॉल आई और दूसरी ओर से व्यक्ति ने खुद को एलआईसी एजेंट बताया। वह एलआईसी कंपनी के संबंध में बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने महिला से बैंक खाता नंबर पूछा और बातचीत जारी रखी। महिला से कहां के कुछ नेटवर्क प्रॉब्लम हो रही है, कॉल चालू रखें। महिला ने वैसा ही किया और दूसरी ओर से करीब 20 मिनट बाद कॉल कट गया। इस दौरान उसके खाते से 99 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई। उसके मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आने के बाद उसे ठगी होने की जानकारी हुई। उसने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। महिला द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।