कासगंज। डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष के पहले सेमिस्टर की परीक्षा सात केंद्रों पर आयोजित की गई। दोनों पालियों में 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, 1743 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। केए कॉलेेज नोडल के अंतर्गत पहली पाली में श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में संगीत की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत दोनों परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पाली में बीएससी प्रथम वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा हुई। केए महाविद्यालय में पंजीकृत 241 में से 215 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रामश्री देवी महाविद्यालय महारी में पंजीकृत 377 में से 353 ने परीक्षा दी। 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्रीमती गेंदा देवी महाविद्यालय अलीपुर बरबारा में पंजीकृत 90 परीक्षार्थी में से 80 परीक्षा देने पहुंचे। 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बच्चन सिंह महाविद्यालय कादरपुर में पंजीकृत 272 परीक्षार्थी में से 258 ने परीक्षा दी। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुसुमा देवी महाविद्यालय अमांपुर में पंजीकृत 392 परीक्षार्थी में से 381 ने परीक्षा दी। 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय ढोलना में पंजीकृत 468 परीक्षार्थी में से 454 ने परीक्षा दी। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।