फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्यांगजनों को बांटी गईं 98 ट्राई साइकिल

Mon, 04 Dec 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का दिव्यांगजनों को वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सौरभ सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान 98 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और 54 दिव्यांगजनों को बैसाखी प्रदान की गई। ट्राई साइकिल और बैसाखी मिलने पर दिव्यांग खुश नजर आए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सौरभ सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जन सामान्य के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए कई तरह की सुविधाएं सरकार दे रही है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग लगातार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने दिव्यांगजनों से आह्वान किया कि उत्साह के साथ जीवन जीएं, हीन भावनाओं से दूर रहें। विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने भी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर किसी की मदद के लिए तैयार खड़ी है। अमांपुर विधायक हरीओम वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों की मदद के लिए लगातार ट्राईसाइकिलें व अन्य सहायक उपकरण प्रदान कर रही है। जिससे उन्हें राहत मिल सके। सीडीओ सचिन ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल रही है। मासिक पेंशन योजना से आर्थिक मदद दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विकास विभाग के अधिकारी, कर्मी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरेश चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें