फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लगेंगे होलाष्टक, मांगलिक कार्यों बंद

विज्ञापन
holi - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। शुक्रवार से सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर बंद हो जाएंगे। ऐसा इस दिन से होलाष्टक लगने के चलते होगा। वहीं, इस बार भद्रा लगने से होलिका दहन सायं 7:41 बजे के बाद होगा। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त एक मार्च को सायं 7:41 बजे के बाद प्रदोष बेला में रहेगा। रंगों की होली दो मार्च को खेली जाएगी। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा एक मार्च को प्रात: नौ बजे से सायं 7:41 बजे तक भद्रा रहेगी। ज्योतिष आचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया पूर्णिमा पर भद्रा के कारण सायं 7 बजकर 41 मिनट के बाद होलिका दहन शुभ रहेगा। इस बार पूर्णिमा का क्षय हो रहा है। ये एक मार्च को प्रात: नौ बजे होगी और अगले दिन प्रात: छह बजकर 23 मिनट पर रहेगी। श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा ने बताया 23 फरवरी शुक्रवार से होलाष्टक लग जाएंगे। इस अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर वर्जित होंगे। होलिका दहन का शुभ समय प्रदोष बेला में सायं 7.41 बजे के बाद ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें