फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में नहीं होने दिया जाएगा पॉलिथीन का प्रयोग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कमर कस ली है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर पूरी ताकत से अभियान चलाया जाएगा। इससे पूर्व विद्यालयों में चित्रकला प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। हाईकोर्ट का आदेश हो या फिर एनजीटी का, जनता पॉलिथीन का प्रयोग बदं करने को तैयार नहीं। प्रशासन भी पॉलिथीन का निर्माण करने वाली कंपनियों को बैन नहीं कर सका है। अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन को पॉलीथिन मुक्त करने को लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया है। उसने सोमवार को प्रशासन और नगर निगम के साथ बैठक कर पॉलिथीन मुक्त करने की योजना तैयार की। इस योजना के तहत इस अभियान की शुरुआत एक नवंबर से होगी। अभियान के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैनर पोस्टर आदि लगाकर दुकानों, आश्रमों, घरों में जागरूकता लाई जाएगी। इसके लिए दो टीमें बनाई जाएंगीं। पांच से 12 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत केवल पॉलिथीन ही नहीं प्लास्टिक से बने गिलास, प्लेट आदि को भी प्रतिबंधित किया जाएगा। बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार, एसएसपी स्वप्निल ममगाई शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें