फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत शिक्षक मुक्त कराया, छह अपहरणकर्ता दबोचे

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना के रंगीली महल के सामने वाले रहने वाले शिक्षक विधिचंद्र शर्मा का अपहरण कर अपहरणकर्ताओं एक लाख रुपये लूट लिए थे। उनके परिवारीजनों से 10 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। सदर बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने अपहृत शिक्षक को बुधवार रात मुक्त कराकर छह अपहरणकर्ताओं को भी दबोचा था। शिक्षक बुधवार सुबह गोेकुल बैराज मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी कार सवारों ने उनका अपहरण कर लिया था। थाना बरसाना के रंगीली महल के सामने रहने वाले विधिचंद्र शर्मा पुत्र कुंजबिहारी लाल शर्मा भरतपुर के गांव पास्ता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। बुधवार को वह बलदेव के गांव अवैरनी में बीमार बहन को एक लाख रुपये देने के लिए घर से निकले। सुबह 9:30 बजे वह गोकुल बैराज पर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी कार सवार युवकों ने उन्हें सवारी के रूप में बैठा लिया। उसके बाद उनकी पिटाई कर एक लाख रुपये लूट लिए। शिक्षक के परिवार से 10 लाख रुपये फिरौती मांगी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने देर रात उन्हें गोकुल बैराज मोड़ के समीप से मुक्त करा लिया। पुलिस लाइन में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि सदर प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने अपहरणकर्ता गांव अवैरनी निवासी नीरज कुमार, नरेंद्र सिंह, किशन सिंह, मांट के नगला देह निवासी जोगेंद्र सिंह, भरतपुर के कुम्हेर निवासी रूपेश, गढ़ी नाहार निवासी हरवीर को पकड़ा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें