फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पूजन के साथ ब्रज चौरासी कोस यात्रा शुरू

विज्ञापन
yamuna - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कार्तिक मास शुरू होते ही श्रद्धालुओं द्वारा नियम व्रत भी प्रारंभ कर दिए गए हैं। धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में गुरुवार को शरद पूर्णिमा के पर्व पर सेवाकुंज स्थित कृष्ण बलराम मंदिर के सेवायत श्रीमद् भक्ति वेदांत मधुसूदन महराज की अध्यक्षता में ब्रजमंडल परिक्रमा प्रारंभ हो गई। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने सुबह केशीघाट पर यमुना महाराजनी का पूजन कर संकल्प किया। इस परिक्रमा में देश के देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ फ्रांस, अमेरिका, इंग्लैंड, रूस की महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। श्रद्धालु झांझ-मजीरा, पखावज एवं मृदंग की धुन पर हरे कृष्ण हरे राम... मंत्र का जाप करते हुए चल रहे थे। पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे की गूंज से गुंजायमान हो गया। राघवदास, दामोदरदास, अंजली, राधादासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें