फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम संचालक से नौ लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। एटीएम संचालक के साथ कार सवार बदमाशों ने तमंचे के जोर पर 9 लाख रुपये की लूट कर ली। पूरे दिन चौकी पुलिस ने मामला दबाए रखा। रात नौ बजे प्रभारी निरीक्षक को घटना की जानकारी हुई। रात में लगभग 10 बजे पुलिस कप्तान ने मौके पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम विक्त्रस्मपुर निवासी चंद्र शेखर पुत्र जसवंत सिंह आलीपुर खेड़ा में एक कंपनी का एटीएम चलाता है। अपराह्न एक बजे वह मैनपुरी की एक बैंक से 9 लाख रुपये निकालकर भोगांव तक टेंपो पर आया। इसके बाद वह भोगांव से साइकिल पर सवार होकर अपने गांव वापस जा रहा था।जैसे ही वह डेरा बंजारा के पास पहुंचा वैसे ही एक ईको गाड़ी पर अज्ञात तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उसकी साइकिल को रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उसके पीठ पर लदे बैग को लूट लिया। चंद्र शेखर पुलिस चौकी आलीपूर खेड़ा पर पहुंचा वहां चौकी पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए गोलमाल कर दिया। रात्र लगभग नौ बजे थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी को घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक बी एस भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान कमलेश दीक्षित ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें