फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईस्कूल में 88.40 एवं इंटर में 85.52 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए सफल

Sun, 21 Apr 2024 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से कहीं खुशी तो कहीं मायूसी देखी गई। हाईस्कूल में 88.40 प्रतिशत तथा इंटर मीडिएट में 86.62 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हो गए। मंडल में जिले ने इंटर में टॉप कर लिया, जबकि हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर रहा। इंटर के आठ छात्र-छात्राएं प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान पाने में सफल हो गए।बोर्ड परीक्षा परिणाम जानने के लिए परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा परिणाम जानने के लिए परीक्षार्थी मोबाइल पर जुट गए। इंटर मीडिएट में 18409 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें 17292 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14979 परीक्षार्थी परीक्षा में सफलता पा गए। जिले का परीक्षा परिणाम 85.52 प्रतिशत रहा। जिले की टॉप टेन सूची में 17 छात्र छात्राओं ने स्थान पाया है, जिसमें से प्रदेश की सूची में छात्र अभिनव ने सातवां, छात्रा भूमिका व छात्र जतन कुमार ने आठवां, छात्र जितेंद्र व छात्रा शिवानी ने नौवां तथा छात्र ललित कुमार, हर्ष कुमार, शौर्य कुमार ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में पंजीकृत 22704 परीक्षार्थियों में से 20753 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 18345 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हो गए। जिले की टॉप टेन सूची में 22 छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया है। परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। उनके परिवारों में भी खुशियां छा गई। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी एवं मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। जो परीक्षार्थी परीक्षा में सफलता नहीं पा सके उनके चेहरे पर मायूसी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें