मांट (मथुरा)। राधारानी मंदिर पर लगे मेले के दौरान दर्शन करते समय आठ श्रद्धालुओं की जंजीर तोड़ने वाली तीन महिलाओं को मांट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने उनसे दो आर्टीफिशियल जंजीर और कुछ नकदी बरामद की है। शनिवार को राधा रानी मंदिर पूर्णमासी मेले के दौरान दर्शन करते समय गोरई, गोंडा, सादाबाद, इगलास, जाबरा, पलवल निवासी आठ महिलाओं की सोने की जंजीर तोड़ ली गई थी। मांट पुलिस ने 10 संदिग्ध किशोरियों और महिलाओं को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद रविवार को मेवा, जसोदा, ममता निवासी हावडू मोहल्ला बलदेव रोड राया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। जंजीर तोड़ने वाले मामले में जाबरा निवासी जगदीश पुत्र छीतर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।