नगर पंचायत बिजली कर्मी झुलसा
बलदेव। नगर पंचायत बलदेव में बिजली कर्मचारी के रूप में कार्यरत बलदेव निवासी कृष्णमुरारी पाठक रीढा में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान वह सीढ़ी से गिर गया। इससे उसके काफी चोट आई हैं। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय व सभासदों ने जिला प्रशासन से उसकी आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है, जिससे उपचार भी हो सके।