फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में नरी सेमरी मेले में रुकेंगी 10 ट्रेनें

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। नवरात्र में नरी सेमरी में लगने वाले देवी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने 10 ट्रेनों का ठहराव किया है। इसके लिए नरी सेमरी पर 11 दिन के लिए हॉल्ट रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर नरी सेमरी पर महाकौशल एक्सप्रेस, मुुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, हावड़ा-श्रीगंगानगर तूफान एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, आगरा-निजामुद्दीन इंटरसिटी एक्सप्रेस, पलवल-आगरा ईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद शटल, मथुरा-शकूरबस्ती शटल, आगरा-दिल्ली पैसेंजर ट्रेनें एक मिनट आने व जाने के दौरान ठहरेंगी। इसके लिए टिकटघर बनाया जाएगा और पानी का इंतजाम तथा कैंटीन खोली जाएगी। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि 17 मार्च से नरी सेमरी स्टेशन चालू हो जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें