फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नगाड़े की ताल पर नाचती हैं ‘हुरियारिनें’

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। ब्रज में होली की धूम मची है। बरसाना में लड्डू व लठामार होली की धूम रही। मंदिरों में रंग और गुलाल उड़ रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु धन्य हो रहे हैं। समूचे ब्रज मंडल में होली महोत्सव की धूम मची है। फागुन माह की शुदी एकादशी को नौहझील के गांव मरहला मुक्खा में होली महोत्सव मनाया जाता है। परंपरा के अनुरूप बरौठ, पालखेड़ा, पारसौली, बाघर्रा, नौहझील, छिनपारई, दौलतपुर एवं देदना के ग्रामीण मरहला मुक्खा में हुरियारिनों के संग होली खेलने आते हैं। यहां नगाड़ों की ताल पर हुरियारिनें, हुरियारों संग नृत्य करती हैं। सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हैं। रात्रि में जिकड़ी भजनों का आयोजन किया जाता है। मेला समिति के अध्यक्ष चौ. हरी सिंह प्रधान ने बताया कि 26 फरवरी को होली महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मेला समिति की बैठक में चौ. घनश्याम सिंह, संतलाल चौधरी, प्रेमचंद शर्मा, देवीराम फौजदार, अरब सिंह, राधाचरन, नेम सिंह, भागवत ठाकुर आदि को जिम्मेदारी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें