मथुरा। शहर के डीगगेट से आठ दिन पूर्व अपह्त हुई छात्रा का सुराग नहीं लग सका है। अपह्त करने वाले अभी तक गोविंदनगर पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। छात्रा की बरामदगी में हीलाहवाली पर परिजन गुरुवार को उच्चाधिकारियों से गुहार लगाएंगे। थाना गोविंदनगर क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा एक कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है। 17 अक्तूबर को छात्रा घर से बैंक जाने के लिए कहकर निकली थी। उसके बाद छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी तलाश किया पर उसका सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर परिजनों ने बद्रीनगर निवासी आदिल, ताहिर, आबिद जावेद पुत्र कासिम, कासिम समेत आठ के खिलाफ थाना गोविंदनगर में अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कराया। आठ दिन बीतने के बाद भी गोविंदनगर पुलिस छात्रा को बरामद नहीं कर सकी है। परिजनों को आरोप है कि गोविंदनगर पुलिस छात्रा की बरामदगी में ढिलाई बरत रही है। गुरुवार को परिजन उच्चाधिकारियों से मिलकर छात्रा की बरामदगी की गुहार लगाएंगे।