आगरा। आगरा कॉलेज के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 8 छात्रों का पूल कैंपस ड्राइव में चयन हुआ। यह ड्राइव राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, भरतपुर में हुई। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से अनूप कुमार, हरेंद्र परमार, यश उप्रेती, संजना चौहान तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से कशिश गुप्ता, अंजलि बघेल, मानसी उपाध्याय व सोनिया का चयन हुआ। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम एवं डॉ. भूपेंद्र चिकारा ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। संवाद