आगरा। ईदगाह डिपो की भिंड से आगरा आ रही बस में चेकिंग के दौरान 14 यात्रियों में से आठ यात्री बिना टिकट मिले। मुख्यालय लखनऊ की चेकिंग टीम ने परिचालक पर 3,221 रुपये की पेनल्टी लगाई। संविदा परिचालक अमित कुमार त्यागी की सेवा समाप्त कर दी गई। 3 अगस्त को ईदगाह डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन-2275 भिंड से यात्रियों को लेकर आगरा के लिए रवाना हुई थी। मुख्यालय लखनऊ की चेकिंग टीम को 8 यात्री बेटिकट मिले। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि मामले में आरोपी संविदा परिचालक अमित कुमार त्यागी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।