फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी ने प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ. आरपी शर्मा ने सोमवार को नगर स्थित राजकीय पुस्तकालय के सभागार में सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के साथ बैठक की। सहायता प्राप्त कॉलेजों के जीर्णोद्घार के लिए प्रबंधक और प्रधानाचार्य से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्ताव मांगे।
विज्ञापन

जेडी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 75 साल से पुराने सहायता प्राप्त कॉलेजों के जीर्णोद्घार का निर्णय लिया है। योजना के तहत संबंधित कॉलेजों के भवनों का पुन: निर्माण या जीर्णोद्घार किया जा सकेगा। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति से प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रबंध समिति विद्यालय भवन के निर्माण के लिए जितनी धनराशि प्रदान करेगी उतनी ही धनराशि सरकार द्वारा भवन के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। जेडी ने प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से योजना के संबंध में प्रस्ताव मांगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने भी योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रबंधक अमोलिका सिंह, भारती गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज यादव, अजय यादव, सुरेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, मयंक यादव, प्रशांत चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रशांत चौहान, देशदीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें