घिरोर। नगला भूड़ निवासी एक युवक से आवास दिलाने के नाम पर 75 हजार रुपया की ठगी हो गई। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की।
थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उस से कहा कि वह उसे सरकारी आवास दिला देगा। उस से 75 हजार रुपया ले लिए गए। कई महीने बीतने के बाद भी जब आवास नहीं मिला तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी टाल मटोल करने लगा, अभी तक न तो आवास मिला न हीं उसके रुपये मिले हैं। एसडीएम ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। प्रभारी निरीक्षक नरेद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।