फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सुरक्षा बलों के घेरे में स्ट्रांग रूम से पंडाल तक पहुंचेंगी ईवीएम

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। लोकसभा चुनाव के दौरान उपयोग में लाई गईं ईवीएम का सुरक्षा घेरा मतगणना टेबल तक बरकरार रहेगा। इसके लिए स्ट्रांग रूम से मतगणना पंडाल तक जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय सुरक्षा बल भी ईवीएम को लेकर चलने वाले कर्मचारी के साथ नजर आएंगे। 18 अप्रैल से स्ट्रांग रूम में कड़े सुरक्षा घेरे में रखी ईवीएम को मतगणना पंडाल तक पहुंचाने का प्लान तैयार कर लिया गया है। वर्तमान में ईवीएम मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में रखी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरे से यहां आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। इन्हें 23 मई को मतों की गिनती के लिए पंडाल तक ले जाया जाएगा। इसके लिए स्ट्रांग रूम से मतगणना पंडाल तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। इस रास्ते पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती रहेगी। स्ट्रांग रूम से मतगणना पंडाल तक कर्मचारी ईवीएम केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में ही लेकर पहुंचेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के तहत इस बार सुबह सात बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम और वीवीपैट से मतों की गिनती होगी। दोनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रविवार को भी अधिकारियों ने पहुंचकर मतगणना स्थल का जायजा लिया। सभी प्वाइंट पर ड्यूटी को चेक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें