फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूती के साथ उभर रहा है सेक्युलर मोर्चा: रक्षपाल

विज्ञापन
मजबूती के साथ उभर रहा है सेक्युलर मोर्चा: रक्षपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारी डा. रक्षपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। शीतला पैलेस में में मंडल प्रभारी ने पत्रकारों से वार्ता कर मोर्चा के प्राथमिकता वाले बिंदु गिनाए। मंडल प्रभारी ने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के लिए पूरा त्याग किया। अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की बिना अनुमति कोई काम नहीं किया, लेकिन भतीजे अखिलेश ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई। भाई मुलायम सिंह की अनुमति पर उन्होंने सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। यह मोर्चा तेजी के साथ उभर रहा है और मोर्चे का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कासगंज जिलाध्यक्ष को एक सप्ताह में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष चरन सिंह यादव ने कहा कि कासगंज जिले में शीघ्र मजबूत टीम का गठन होगा और पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कार्य किया जाएगा। सुभाष चंद्र, राजपाल सिंह, कुलदीप पांडे, मनोज यादव, शेखर यादव, रवि यादव, लोकेश यादव, नवेद हसन, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें