फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक की लौ से झुलसी विवाहिता की मौत

विज्ञापन
आग - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। नौहझील में शनिवार को दीपक की लौ से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पिता ने दीपक गिरने से झुलसी बेटी की मौत होने की तहरीर दी है। थाना नौहझील के कस्बा निवासी कुंवरपाल के बेटे नरेश का विवाह आगरा के बोदला निवासी राजेंद्र प्रसाद की बेटी शैलेष देवी (32) से साल 2011 में हुआ था। शनिवार की शाम विवाहिता झुलस गई। ससुरालीजनों ने आनन-फानन में उसे स्वर्ण जयंती हास्पिटल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। रास्ते में विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत की सूचना पर नौहझील पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। विवाहिता की मौत पर मायके वाले भी पोस्टमार्टम गृह पर आ गए। मृतका के पिता ने बेटी की मौत दीपक गिरने केे कारण झुलसकर होना माना है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने काम करते वक्त दीपक गिरने से बेटी के झुलसने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें