फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो से लाइट डीजल ऑयल की पहली आपूर्ति हरियाणा, राजस्थान भेजी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। फर्निश आयल का स्थान अब लाइट डीजल ऑयल ने ले लिया है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में औद्योगिक इकाईयों को इसकी आपूर्ति मथुरा रिफाइनरी के साथ भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन द्वारा शुरू कर दी गई है। बीपीसीएल मथुरा डिपो से लाइट डीजल ऑयल की पहली आपूर्ति हरियाणा, राजस्थान को भेजी गई है। पिछले साल राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने नवंबर माह में फर्निश ऑयल के उपयोग को प्रतिबंधित करने का फैसला दिया था। यह फैसला उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के उद्योगों में उपयोग किए जा रहे फर्निश ऑयल पर प्रभावी किया गया। इसके बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने इसका विकल्प देते हुए लाइट डीजल ऑयल का उत्पादन शुरू किया, जो फर्निश ऑयल के मुकाबले कम प्रदूषित है। मथुरा रिफाइनरी द्वारा इसकी आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके बाद भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के मथुरा डिपो द्वारा भी विभिन्न राज्यों को लाइट डीजल ऑयल भेजना शुरू कर दिया है। शनिवार को पहली बार मथुरा डिपो से हरियाणा और राजस्थान को ऑयल भेजा गया है। मथुरा से राज्यों के उद्योगों को करीब 24 हजार किलोलीटर लाइट डीजल ऑयल की आपूर्ति प्रतिमाह होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें