मथुरा। एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने बुधवार रात एक बार फिर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंदगी मिलने पर एडीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त भी उनके साथ थे। जिला और महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त रवींद्र कुमार अकस्मात निरीक्षण कर हालात देखे हैं। इसके बावजूद स्थितियों में सुधार नहीं हो पा रहा। बुधवार की रात भी जिला अस्पताल के निरीक्षण में यही स्थिति एक बार फिर सामने आई। यहां सफाई नहीं मिली, चादर भी नियमित नहीं बदली गई थीं। मरीजों ने बताया कि दवाएं बाजार से लिखी जा रही हैं। इसकी रिपोर्ट एडीएम ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को भेज दी है।