फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गल्ले की दुकान का ताला तोड़ 71 हजार नकदी चोरी

Wed, 21 Jun 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के सुन्नगढ़ी में गल्ला आढ़त की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर रखा 71 हजार रुपये नकद के साथ अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पोस्ट आफिस गली निवासी नीरज राठौर गल्ले के थोक व्यापारी हैं। सोमवार की रात सात बजे के करीब वो अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह उनकी दुकान के शटर में बंद ताला टूटा मिला। टूटे ताले को उनके पड़ोसी दुकानदार राजू वर्मा ने अपनी दुकान पर पहुंचने पर देखा। राजू वर्मा ने इस घटना की सूचना नीरज राठौर को दी। सूचना मिलने पर नीरज दुकान पहुंचे। उन्होंने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नीरज ने बताया कि चोर उनकी दुकान की गुल्लक में रखा 71 हजार रुपये नकद के साथ साथ एक बोरा गेहूं और अन्य दस्तावेज चुरा कर ले गए। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें