मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र में नानामऊ मार्ग पर मंगलवार की देर शाम एक वृद्ध का शव मिला। पहचान न होने के चलते पुलिस ने मोरचरी में रखवा दिया है।
गांव नानामऊ के रहने वाले सत्यप्रकाश ने देर शाम एक वृद्ध को नानामऊ मार्ग पर अचेत पड़ा देख कर पानी पिलाया। पानी पीने के कुछ देर बाद वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची कुरावली पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। संवाद