फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से 7 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी-नगरिया मार्ग पर लोडर पलटने से घायल सवारी चिकित्सालय में भर्ती । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार की दोपहर कासगंज कछला मार्ग पर गंगा स्नान कर आ रहे श्रद्धालुओं का ऑटो मानपुर नगरिया के समीप पलट गया। जिससे सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पांच लोगों रेफर कर दिया गया। स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी निर्मल, मुनीश, ईशु, विपिन, मनमोहन, सुनील और अमर सिंह कछला गंगा घाट गए हुए थे। वह स्वजन की अस्थि विसर्जित कर गंगा स्नान कर वापस ऑटो से आ रहे थे। जब उनका ऑटो मानपुर नगरिया के समीप पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

ऑटो पलटते ही ऑटो सवारों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। ऑटो सवारों को ऑटो से बाहर निकला गया। घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने घायल निर्मल, मुनीश, ईशु, विपिन और मनमोहन की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सड़क हादसे की जानकारी पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें