फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 69 लीटर कच्ची शराब बरामद, 175 किलोग्राम लहन किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए शनिवार को छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान नगला हीरा व मोहल्ला चौक से 69 लीटर कच्ची शराब व 175 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। वहीं पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। पटियाली सीओ संदीप वर्मा व आबकारी निरीक्षक हेमंत कुमार शर्मा, अमित कुमार ने पटियाली के गांव नगला हीरा में शनिवार को कच्ची शराब की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नगला हीरा व मोहल्ला चौक में दबिश दी। नगला हीरा में दो महिलाएं कच्ची शराब बेचती हुई पकड़ी गईं। टीम ने मौके से 69 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं 175 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया। गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। इसके अलावा सहावर के गांव फतेहपुर में टीम ने छापामार कार्रवाई की। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि कच्ची शराब की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री होने पर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें