फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 67 शिकायतें, 4 का निस्तारण

Sat, 06 Jan 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने तहसील पटियाली के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों का गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पटियाली में कुल 67 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।जिलाधिकारी के समक्ष गांव दीवान नगर, बहोरा, मस्तीपुर, रानी डामर, मियाउ, लभेड़, हरसिंहपुर, सिरसौल, नगला अमीर, नरदोली, भीकमपुर, नागर कंचनपुर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कब्जा हटवाने, चकरोड खुलवाने, पैमाइश कराने, संपर्क मार्ग, पट्टा भूमि पर कब्जा दिलाने, अवैध कब्जा हटवाने सहित अन्य भूमि विवाद आदि के प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग के अधिकारी व कानूनगो, लेखपाल, पुलिस के साथ मौके पर जाएं और इन प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित कराएं। कुछ ग्रामीणों द्वारा किसान सम्मान निधि न मिलने, राशन कार्ड, समय से राशन न मिलने, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन का लाभ न मिल पाने, अधिक राशि के विद्युत बिल आने आदि से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कर अवगत कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें