फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का गठबंधन नहीं ठगबंधन : अवधपाल

विज्ञापन
सपा-बसपा का गठबंधन नहीं ठगबंधन : अवधपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने सपा से गठबंधन के एलान के दिन ही पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। वह शुक्रवार को आगरा रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन नहीं, यह ठगबंधन है। हजारों समर्थक ही नहीं, मैं स्वयं भी सपा के जुल्म का शिकार रहा हूं। हत्या के तीन फर्जी मुकदमों के साथ मुझे व मेरे बेटे को दुष्कर्म के मामले में भी फंसाने वालों के साथ मैं कैसे मंच साझा कर सकता हूं? जिनकी वजह से हजारों कार्यकर्ताओं को जिला छोड़कर भागना पड़ा, ऐसे लोगों के साथ गठबंधन कार्यकर्ताओं का अपमान है। जुल्म के विरोध से जन्मी बसपा अपनी पहचान खो रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वे बिना शर्त भाजपा में आए हैं। वे हर जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। बेमेल गठबंधन की हवा निकल रही है। प्रदेश में भी सर्वाधिक सीटें भाजपा ही जीतेगी। इस दौरान भाजपा में शामिल हुए पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह यादव, रामविलास यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें