फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी से 30 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
गल्ला व्यापारी से 30 लाख रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। हरिसिंपुर के समीप गल्ला व्यापारी से नकाबपोश बोलेरो सवार बदमाश तीस लाख रुपये लूटकर ले गए। सूचना पर एसएसपी, सीओ मौके पर पहुंच गए। मामले में गल्ला व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर बदमाशों का पता लगा रही है। फर्रुखाबाद थाना मेरापुर के उनाही हाल निवासी सराह अगहत निवासी सचिन पुत्र सुनील अपने मामा विकास पुत्र रमेश निवासी ध्रुवनगर बिठूर कानपुर के साथ दिल्ली से गल्ले के तीस लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था। कस्बा अलीगंज से वह टेंपो में बैठकर सुबह करीब सात बजे सराह अगहत जा रहे थे। टेंपो में सवार होकर सचिन और विकास कुछ दूर निकले थे तभी पीछे से आए बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते टेंपो को रोक लिया। इसके बाद बोलेरो सवार बदमाशों ने सचिन का गला दबा दिया और उनके पास रखे बैग को लूटकर ले गए। सचिन के अनुसार, बैग में तीस लाख रुपये थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस के साथ ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ अजय भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पीड़ित सचिन ने बताया कि उसके चाचा सुखवीर गल्ले का व्यापार करते है। उनका रुपया लेकर वह दिल्ली से लौट रहा था। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें