मथुरा। अब नेपाल बार्डर पर 1200 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। नेपाल बार्डर से सटे आधा दर्जन से अधिक जिलों में यह होमगार्ड मुस्तैद नजर आएंगे। ऐसा प्रस्ताव यूपी होमगार्ड ने बनाकर केंद्र के गृह मंत्रालय को बनाकर भेजा है। होमगार्ड का मानदेय में भी बढ़ाया जाएगा। होमगार्ड के डीजी डा. सूर्य कुमार ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर जीवन रक्षा निधि फंड बनाया गया है। इस फंड से होमगार्ड और परिवार को इलाज हो सकेगा।
रविवार को मथुरा पहुंचे डीजी होमगार्ड डा. सूर्य कुमार ने सिविल लाइंस स्थित होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए रखरखाव को दुरुस्त रखने को कहा। इसके बाद पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में अफसरों की मीटिंग करकेे दिशा-निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 1200 होमगार्ड नेपाल बार्डर पर तैनात किए जाएंगे। नेपाल बार्डर से सटे जनपद पीलीभीत, महाराजगंज, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर में यह होमगार्ड मुस्तैद किए जाएंगे। प्रस्ताव बनाकर गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है।
पूर्व में आपदा में यह होमगार्ड बनारस, बलिया और बहराइच में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। डीजी होमगार्ड ने बताया कि होमगार्डों के लिए जनपद स्तर पर जीवन रक्षा निधि फंड बनाया गया है। इस फंड से इन होमगार्ड और परिवार को इलाज हो सकेगा। अगले वित्तीय वर्ष में होमगार्ड के मानदेय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस मौके पर कमाडेंट महेंद्र सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।