फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी की तैयारी में जुटे युवक की मौत

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फरह(मथुरा)। बड़े भाई की शादी की तैयारियां कर रहे छोटे भाई की मंगलवार को दिल्ली-आगरा के फतिहा कट पर केंट्रा की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका चाचा घायल हो गया। विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। बड़े भाई की बारात मंगलवार शाम को बलदेव के फतेहपुरा जानी थी। गांव सनोरा निवासी विमल दीक्षित (20) राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता था। बड़े भाई सुशील कुमार की शादी के लिए फरह आया था। मंगलवार की शाम बारात बलदेव के गांव फतेहपुरा जानी थी। उसकी तैयारियों में जुटा छोटा भाई अपने चाचा मुकेश कुमार के साथ मंगलवार की सुबह सामान लेने बाइक से निकला। वह हाईवे पर फतिहा कट के समीप पहुंचा ही था कि आगरा की तरफ से आ रहे केंट्रा ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर युवक की मौत हो गई, वहीं चाचा घायल हो गया। चालक केंट्रा को भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। युवक की मौत की खबर से घर में विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना हेलमेट के चला रहे थे बाइक मथुरा। बताया जा रहा है चाचा-भतीजा बिना हेलमेट बाइक से जा रहे थे सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई है, वहीं चाचा के सिर और हाथ-पैर में चोट लगी जिससे वो जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें