सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के चौकी अरांव के एक गांव में युवक ने अपने ही गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और गांव से फरार हो गया।
शुक्रवार सुबह गांव की किशोरी शौच के लिये खेत में गयी तो आरोपी उदय सिंह पुत्र सिंहराज ने उसे घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंच कर किशोरी ने घटना अपने परिवारीजनों को बताई तो परिवार के लोग किशोरी को लेकर थाने पहुंच गये। वहीं पीड़िता के परिवारीजनों के थाने जाने की खबर सुनते ही आरोपी उदय सिंह व उसके परिवार के लोग गांव से फरार हो गये।
थानाध्यक्ष सिरसागंज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।