फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के श्रद्धालु की कार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने आए श्रद्धालु की गाड़ी को बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाना तो दूर घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर ली। राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन निवासी सुनील सारडा मित्र राम जाखड़ की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर शनिवार को वृंदावन आए थे। शाम करीब छह बजे वह गाड़ी को प्रेम मंदिर के समीप पार्क कर दर्शन के लिए चले गए। सुनील ने बताया कि परिवार के लोग मंदिर के दर्शन करने चले गए और वे गाड़ी में ही बैठे रहे। इसी बीच पल्सर सवार दो युवक वहां आए और तमंचा दिखाकर गाड़ी सहित उनका अपहरण कर ले गए। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए केशवधाम के पास छोड़ दिया और गाड़ी लूटकर ले गए। सुनील साडरा का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत करने रमणरेती पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस ने घटना को लूट ना बताते हुए चोरी में दर्ज कराने का दबाव बनाया। वे इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें