आगरा में 60 वर्षीय महिला ने पिया टॉयलेट क्लीनर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के भगवान टॉकीज के पास एक 60 वर्षीय महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला अपना नाम बताने में असमर्थ है और नगला पदी नई बस्ती, पटवारी चौराहे के पास के इलाके की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को तत्काल उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। पुलिस महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।