फोटो 2करणी सेना के रक्तदान शिविर में हुआ 60 यूनिट रक्त संग्रह
खेरागढ़। श्री राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में एवं सेवा संकल्प मिशन के सहयोग से लोकहितम ब्लड बैंक की टीम ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन एसीपी खेरागढ़ सुनीता चौहान ने किया। युवाओं और समाजसेवियों ने कुल 60 यूनिट रक्तदान किया। करणी सेना प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चौहान ने बताया रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सुभाष चौहान, विजय सिंह सिकरवार, मनीष सिकरवार, जोगिंदर सिकरवार, प्रदीप सिंह, कुशपाल सिंह, सौरभ सिकरवार आदि मौजूद रहे।