फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में दिन में हो गई चोरी: घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी और आभूषण उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 21 Aug 2023 12:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

परिवार के लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि दिन में भी घर सुरक्षित नहीं है। ताला लगाकर वे कहीं काम से गए थे। वापस लौटे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कस्बा ढोलना में एक मकान में रविवार की दोपहर चोर घुस गए। चोर घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

यहां का है मामला 

कस्बा का निवासी सुरेश मौर्य के मकान में रविवार की दोपहर चोर उनके घर में घुस आए। मकान के अंदर रखी अलमारी की चाबी ली और अलमारी का लॉक खोल लिया। अलमारी में रखी नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। जब वह कुछ देर बाद घर पर पहुंचे तो सामान विखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली हुई थी। अलमारी में रखी नकदी व आभूषण चोरी हो चुके थे। चोरी की जानकारी पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पटना-कोटा एक्सप्रेस में यात्रियों की मौत: शौचालय और गैलरी में हुए निढाल, 17 घंटे मची चीख-पुकार; फूल गए हाथ-पैर

मौके पर पहुंची पुलिस 

दिन में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान स्वामी सुरेश ने बताया कि चोर उसकी अलमारी से 60 हजार रुपये की नकदी, आठ सोने की चूड़ी, चार अंगूठी, दो लर और झुमकी चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया घटना की जानकारी हुई है। एसएसआई कलियान सिंह को मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा की टोपी ने पहुंचाया जेल: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया था स्टेटस, फोटो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें