सैंया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पर मंगलवार को मातृत्व दिवस मनाया गया। 55 गर्भवती महिलाओं की सीबीसी, शुगर आदि कर निशुल्क जांच की गई। जांच के दौरान 6 महिलाएं जोखिम भरी चिन्हित की गईं। इस दौरान डाॅ. अतुल भारती, डाॅ. दीपाली, बीपीएम कुलदीप सिंह राणा, सतीश चंद्र, वीना नागपाल आदि मौजूद रहे।