फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समितियों को 545 मीट्रिक टन भेजी गई यूरिया

Thu, 14 Dec 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहकारिता विभाग ने सहकारी समितियों को 545 मीट्रिक टन यूरिया और भेज दी है। विभाग ने बफर में से एक हजार मीट्रिक टन यूरिया को और रिलीज किया है। यह खाद भी जल्द ही समितियों तक पहुंचेगी।किसान इस समय खेतों में यूरिया लगा रहा है। जिससे फसल की पैदावार अच्छी हो। सहकारिता विभाग ने तीन दिन पूर्व 880 मीट्रिकटन यूरिया बफर से रिलीज की थी। जिसमें से 400 मीट्रिकटन यूरिया को समितियों को भेज दिया था। इसके बाद विभाग ने 1044 मीट्रिकटन यूरिया और बफर से रिलीज कर दी। दो दिन में 545 मीट्रिकटन यूरिया और समितियों को भेजी गई है। बफर से रिलीज की गई खाद में से अब तक 945 मीट्रिक टन यूरिया समितियों को भेजी जा चुकी है। अब 979 मीट्रिकटन यूरिया और समितियों को भेजी जानी है। यूरिया के सहकरी समितियों को लगातार रिलीज किए जाने से अब किसान के लिए यूरिया को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें