फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वडोदरा-गोरखपुर समर स्पेशल में पहले दिन 52 यात्रियों ने की यात्रा

Wed, 17 Apr 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वडोदरा-गोरखपुर समर स्पेशल में पहले दिन 52 यात्रियों ने की यात्रा
विज्ञापन

-साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से जिले के लोगों को मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रेलवे विभाग की ओर से संचालित समर स्पेशल वडोदरा- गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन मंगलवार को सुबह 11 बजे मैनपुरी पहुंच गई। वडोदरा-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन में पहले दिन 52 यात्रियों ने यात्रा की। जिले के लोगों ने ट्रेन के संचालन पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि वडोदरा गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन समर स्पेशल के रूप में किया गया है। इस सप्ताह ये ट्रेन 15 अप्रैल को वडोदरा से चली थी। ट्रेन संख्या 09111 मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अपने निर्धारित समय सुबह 11:03 बजे से तीन पहले ही मैनपुरी पहुंच गई। पांच मिनट के ठहराव के बाद ये ट्रेन फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गई। गोरखपुर से ट्रेन संख्या 09112 का संचालन 17 अप्रैल को होगा और यह ट्रेन इसी दिन फर्रुखाबाद होते हुए शाम 04:35 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 04:37 बजे शिकोहाबाद होते हुए वडोदरा के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का संचालन अप्रैल, मई और जून तीन महीने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें