वृंदावन (मथुरा)। श्रीस्वामी हरिदासीय राधाप्रसाद सेवा ट्रस्ट की बैठक गोशाला नगर स्थित ललिता कुंज में हुई। बैठक में 20 मई को श्रीस्वामी नरहरि देवजू महाराज का 393वां प्राकट्योत्सव महामंडलेश्वर श्रीस्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज के सानिध्य में मनाए जाने का निर्णय लिया।
अध्यक्षता कर रहे महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि सुबह श्रीस्वामी नरहरिदेवजू महाराज की मंगल बधाई गायन का आयोजन होगा। साथ ही नेत्र हीन, असहाय माताओं व साधु-संतों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान सौरभ गौड़, बिहारी लाल वशिष्ठ, सुमित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, सुनील चैन अग्रवाल, जयेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।