फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर तहसील में भिड़े दो कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। तहसील जलेसर में दो कर्मचारियों में सोमवार को गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। मामले में एक पक्ष ने थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा जलेसर स्थित तहसील में अमित पुत्र कुंवरपाल कर्मचारी है। सोमवार को अमित की तहसील में तैनात अमीन खूब सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। मौके पर एकत्रित लोगों ने दोनों को अलग कर मामले को शांत कराया। इसके बाद अमित कुमार ने खूब सिंह के खिलाफ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जलेसर इंद्रेश पाल ने बताया कि दोनों सरकारी कर्मचारी आपस में रिश्तेदार हैं। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें