मथुरा। डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटीज ने बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। आदेश दिया गया है कि हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के क्रम में विजयपाल सिंह तोमर प्रकरण का निस्तारण 16 मार्च को किया जाना है। तब तक निर्वाचन संबंधी कोई प्रक्रिया प्रारंभ न की जाए।
इस मामले में विजयपाल सिंह तोमर ने एक और प्रत्यावेदन दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने कार्यकारिणी द्वारा विधि विरुद्ध तरीके से निष्कासित किए जाने की बात कही है, सदस्यता संबंधी आपत्ति दाखिल की है। इस मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने बार एसोसिएशन के सचिव को 16 मार्च को अपना पक्ष रखने को कहा है। इधर, शुक्रवार को दोपहर तीन बजे बाबू केदारनाथ हाल में बार के अध्यक्ष डॉ. ब्रजगोपाल शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव कार्यक्रम को लेकर कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई।
इस पर वक्ताओं ने डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश मामले के निपटारे तक यथास्थिति बनाए रखने पर अपने विचार रखे। आम सहमति के आधार पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित न करने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष अनिल कुमार गोस्वामी, संयुक्त सचिव मनोज कुमार शर्मा, ऑडिटर अलका शर्मा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अमित कुमार पचौरी, यशवंत सिंह, सुशील यादव, प्रवेंद्र गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, शशि कुमार अग्रवाल, जगन्नाथ प्रसाद तिवारी, अमित कुमार जैन, उमेश चंद्र शर्मा, मनोज कुमार यादव, नशीर शाह, ओमवीर सारस्वत आदि थे। संचालन सचिव त्रिलोक चंद्र शर्मा ने किया।