फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हिंदू हूं, मेरी आस्था प्रभु में है: योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं हिंदू हूं। मेरी आस्था प्रभु में हैं तभी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन का आया हूं। यह जवाब योगी ने पूछे गए दीवाली अयोध्या में मनाई और होली मथुरा में तो अब ईद कहां मनाएंगे के सवाल पर दिया। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपना-अपना धर्म और अपनी आस्थाएं हैं। भारतीय संविधान ने सभी को धार्मिक स्वायत्ता दी है। मैं, हिंदू हूं और मेरी आस्था प्रभु में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योगीराज श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और क्रीड़ास्थली में बार-बार आने का सौभाग्य उन्हें मिल रहा है, वह किस्मत वाले हैं। यहां आकर श्रीराधा-कृष्ण के दर्शन कर वह कृतज्ञ हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें